शिवपुरी। गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव ने भाजपा के राष्र्टीय अध्यक्ष को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि कि सिंधिया समर्थकों द्वारा आयोजित काय्रक्रमों में मेरी और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्हें कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता। यहां तक कि प्रोटोकॉल के अनुसार उद्घाटन, लोकार्पण कार्यक्रम की शिलापटि्टा पर भी जगह नहीं दी जा रही है। उन्होंने सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर गुटबाजी और भेदभाव करने का आरोप लगाया। यह चिट्ठी सार्वजनिक होने के बाद पार्टी में गुटबाजी का मामला गरमा गया है। यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करना चाहिए, ताकि भविष्य में अच्छे रिजल्ट मिल सकें। केंद्रीय संगठन को भी चेताया है कि इस समस्या को जल्द सुलझाया नहीं गया, तो पार्टी निष्ठा खत्म होकर व्यक्तिनिष्ठा बढ़ जाएगी। इसकी भरपाई में दशकों लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम पूर्ण स्थिति बनने से गुटबाजी होने लगी है। इससे अन्य दलों को पनपने का अवसर मिलता है।

सांसद केपी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी, सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर गुटबाजी और भेदभाव का लगाया आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment