Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में 10 साल पहले रिटायर्ड दीवान ने बीमारी से परेशान होकर खाया जहर / Shivpuri News

शिवपुरी में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दीवान अब्दुल हक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात करीब एक बजे उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

देहात थाना क्षेत्र के पीएचक्यू लाइन निवासी अब्दुल हक पुलिस विभाग में दीवान पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लगभग 10 साल पहले उन्होंने सेवानिवृत्ति ली थी। 60 वर्षीय अब्दुल हक लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि दर्द के कारण उन्होंने ये कदम उठाया।

देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार को मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!