शिवपुरी। पोहरी रोड िस्थत बस स्टैंड पर ठेका लेने वाले ठेकेदार ने साफ-सफाई को लेकर लापरवाही बरती जिस पर नगर पालिका ने कई बार नोटिस दिए लेकिन बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं किया गया। वहीं कोरोना संक्रमण के दौर में बस स्टैंड पर सफाई कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई जिस पर टीआई सुनील खेमरिया ने ठेकेदार के खिलाफ धारा 133 का प्रकरण बनाकर एसडीएम कार्यालय भेज दिया।
टीआई कोतवाली सुनील खैमरिया ने बताया कि बस स्टैंड पर पब्लिक न्यूसेंस की िस्थति को देखकर उन्होंने यह कार्रवाई जनहित को दृष्टिगत रखते हुए की है। नगर पालिका से बस स्टैंड का ठेका लेने वाले ठेकेदार के खिलाफ कठोर रूख दिखाते हुए सीएमओ शैलेष अवस्थी ने बताया कि ठेका कार्य में गंभीर उदासीनता और कई बार नोटिस देने के बाद भी उनका पालन नहीं करने से नगर पालिका भी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का मन बना चुकी है। धारा 188 में भी ठेकेदार को नोटिस दिया जा चुका है। सीएमओ ने यह भी कहा कि लगाधारा 133 और 188 का सामना करना पड़ा है। वहीं नगर पालिका ने आज बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया। बता दें कि बीते रोज कलेक्टर व एसपी बस स्टैंड गए थे जहां उन्होंने ठैकेदार को साफ-सफाई रखने की हिदायत दी थी लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो यह कार्रवाई की गई।




