Press "Enter" to skip to content

आरोप : युवक ने लगाए पुलिस पर मारपीट के आरोप, पुलिस बोली अपराधी है युवक / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बमना में रहने वाले युवक ने पुलिस परब मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर एक आवेदन एसपी को सौंपा है। आवेदन में युवक ने बताया कि उसकी व उसकी पत्नी एवं बेटे हर्ष की मारपीट थाने में की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा था और पहले भी उस पर अपराध दर्ज है। पुलिस ने उसकी कोई मारपीट नहीं की।मामले को लेकर युवक ने एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

संजीव पुत्र हजरतसिंह लोधी ने निवासी ग्राम बमना थाना पिछोर ने बताया कि 20 जनवरी को शाम 6 बजे के करीब जब वह अपने खेत पर काम कर रहा था उसी समय उसका पुत्र हर्ष लोधी का फोन आया कि पिताजी मुझे कोचिंग जाना है आप गाड़ी दे जाएं। जिस पर वह गाड़ी देने ग्राम बमना जा रहा था तभी रास्ते में थाना पिछोर के नितिन भार्गव एवं तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और बिना कारण मेरी मारपीट कर दी जिससे मेरे सर में चोट आई। वहीं दो मोबाइल व रुपए भी छीन लिए और मुझे थाने ले गए। जब मामले की जानकारी पुत्र हर्ष को लगी तो वह थाने आया तो उसकी भी मारपीट कर लॉकअप में बंद कर दिया। वहीं जब मेरी पत्नी आई तो उसकी भी मारपीट कर दी।

इनका कहना है

आरोप निराधार है। युवक अपराधी किस्म का है। उस पर जिला बदर की कार्रवाई चल रही है। बीते रोज युवक को शराब के केस में पकड़ा था। उसकी कोई मारपीट नहीं की गई है। युवक ने थाने में ही अपने सिर को खुद फोड़ लिया और कार्रवाई से बचने के लिए आरोप लगा रहा है।

गब्बरसिंह, थाना प्रभारी पिछोर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!