Press "Enter" to skip to content

हेवी व्हीकल प्रवेश पर रोक, बायपास पर लगाई नो एंट्री की सूचना हटाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में बीते दिनों हुए हादसों को लेकर ट्रैफिक पुलिस से लेकर प्रशासन सतर्क हो गया था और लगातार यातायात व्यवस्था को सुधारने प्रयास चल रहे हैं। यहां बता दें कि नगर पालिका क्षेत्र में हेवी व्हीकल लगातार प्रवेश कर रहे थे जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। बीते रोज ही एक युवती जब जिम से घर जा रही थी तभी पुराने वायपास पर एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आया और लगातार हेवी वाहनों को शहर में प्रवेश होने पर कार्रवाई की गई। इसी क्रम में ककरवाया मोड़ से गुना नाका वायपास पर सूचना चस्पा की गई। इस सूचना में लिखा था कि नगर पालिका क्षेत्र में सुबह 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। अब नो एंट्री का बोर्ड हटा दिया गया हैं। इस मौके पर एसडीएम गणेश जयसवाल, एसडीओपी अजय भार्गव एवं यातायात प्रभारी रणवीरसिंह यादव मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!