शिवपुरी। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और यह रूकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आकड़ा 5 सैकड़ा तक जा पहुंचा है। आज 147 पॉजीटिव आए जिसमें एक एग्रीकल्चर विभाग के अधिकारी जो धाकड़ कॉलोनी में रहने हैं पॉजीटिव आए हैं। उनके साथ भाई, मां एवं पिताजी भी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। खास बात यह है कि परिवार के सदस्यों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए थे।
कोरोना संक्रमण : एग्रीकल्चर विभाग के अधिकारी, भाई, मां व पिता पॉजीटिव, पांच सैकड़ा पर पहुंचा आंकड़ा / Shivpuri News




