शिवपुरी। जिले के पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित ऑनलाईन फोटो प्रतियोगिता के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए गए है। फाइनल रिजल्ट में प्रथम स्थान राहुल शर्मा एवं द्वितीय स्थान समर अली ने प्राप्त किया है। उक्त दोनों प्रतिभागी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सम्मानित किए जाएंगे।
डिप्टी कलेक्टर एवं सचिव पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने बताया कि जिले का वर्ष 2022 का कैलेंडर जारी किए जाने हेतु ऑनलाईन फोटो प्रतियोगिता गतदिनों आयोजित की गई। जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों के फोटो अंगीकृत किए जाने के संबंध में ऑनलाइन आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 67 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संबंधित प्रतिभागियों द्वारा वेबसाइट पर 67 फोटो अपलोड किए गए। प्रतियोगिता में अपलोड फोटोग्राफस में से दो फोटोग्राफर के दो फोटो का चयन किया गया। जिनमें प्रथम स्थान पर राजेश्वरी रोड निवासी राहुल शर्मा एवं द्वितीय स्थान पर वार्ड नम्बर 11 नरवर समर अली शामिल है।






Be First to Comment