शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही.बैराड़ एवं इन्डस्ट्रीयल एरिया बडोदी फीडर पर 21 जनवरी को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
21 जनवरी को बैराड़ फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र बैराड़ से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक इन्डस्ट्रीयल एरिया बडोदी क्षेत्र प्रभावित रहेगा।




