Press "Enter" to skip to content

बिना मास्क लगाए कोविड टेस्ट कराने अस्पताल आ रहे लोग / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और अभी तक चार सैकड़ा से ज्यादा कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने भी सख्त कदम उठा लिए हैं, लेकिन अस्पताल में टेस्ट कराने आ रहे लोग संक्रमण से बचने के एि उपाय नहीं कर रहे है। यहां आने वाले लोग बिना मास्क लगाए आ रहे हैं और कोरोना संक्रमण की जांच करा रहे हैं वहीं सुरक्षित दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अस्पताल के बाहर जानकारी चस्पा है कि मास्क लगाकर आए लेकिन इसके बाद भी लोग समझने को तैयार नहीं है और न ही अस्पताल प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और लोग बेधड़क होकर बिना मास्क लगाए अस्पताल जांच कराने आ रहे है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!