शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी में िस्थत मैरिज गार्डन संचालक बचा हुआ खाना व डिस्पोजल जाधव सागर में फेंक रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण जाधव सागर तालाब पर जाकर देखा जा सकता है न जाने कितने सैकड़ा डिस्पोजल व शादी में बचा हुआ बेस्ट को जाधव सागर में फेंक कर उसे दूषित किया जा रहा है। यहां बता दें कि इस तालाब में मगरमच्छ, घड़ियाल भी रहते हैं तालाब को गंदा किए जाने के कारण यहां का पानी जहरीला होता जा रहा है जो कि जलचर जीवों के खतरा है। हम बता दें कि जाधव सागर से लगे हुए करीबन चार मैरिज गार्डन है और शादी व महोत्सवों के बाद बचे हुई गंदगी इसी तालाब में पटक दी जाती है। इसी के साथ-साथ आसपास के रहवासी भी इसी में कचरा-कूड़ा फेंकते हैं। मामले को लेकर प्रशासन को सख्त कदम उठाकर मैरिज गार्डन संचालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दोबारा गंदगी इस तालाब में न फेंकें।
पार को भी खनन कर ले गए माफिया
जाधव सागर को संरक्षित करने के लिए कुछ सालों पहले सफाई अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत जाधव सागर तालाब की सफाई की गई व चारों ओर पार बनाई गई। लेकिन इस पार को धीरे-धीरे खनन माफियाओं ने खत्म कर दिया और खुदाई कर यहां से पार को धीरे-धीरे खत्म कर दिया। वहीं मैरिज गार्डन के संचालकों ने गार्ड पार्क करने के लिए यहां की पार बिना परमीशन के अवैध तरीके से तुड़वा दी गई।






Be First to Comment