रंजिश के चलते मारपीट, बचाने आए भाईयों को भी पीटा, दो पर एफआईआर
शिवपुरी। जिले के ग्राम जुझाई में रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी मोहन पुत्र मेहरवाल पाल निवासी ग्राम जुझाई ने बताया कि 17 जनवरी को शाम 3 बजे के करीब मैं अपने खेत से घर जा रहा था। जब पुलिया के पास पहुंचा तो गांव के हरनाम गुर्जर, रामवीर गुर्जर ने रास्ता रोक लिया और रंजिश के चलते गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर लाठी से मारपीट कर दी। मारपीट होते देख भाई जसमंत व रविेंद्र पाल आ गए तो उनकी भी मारपीट कर दी। जाते-जाते आरोपित जान से मारने की धमकी भी दे गए। मामले में पुलिस ने मोहन की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment