Press "Enter" to skip to content

छात्रावास में रह रहे बीएससी के छात्र ने लगाई फांसी / Shivpuri News

िशवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली विवेकानंद कॉलोनी में संचालित आदिम जाति कल्याण विभाग के सरकारी हरिजन छात्रावास में बीएससी मैथ थर्ड ईयर के छात्र राजू पटेरिया उर्फ भील निवासी नैनागढ़ बदरवास ने फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही आदिम जाति कल्याण विभाग के संयोजक आरएस परिहार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर गए। यहां छात्र ने पंखे के कुंदे से फांसी लगा ली थी।जानकारी मिलने पर कलेक्टर अक्षय कुमार व एसपी राजेशसिंह चंदेल भी मौके पर पहुंचे। छात्र ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पता नहीं चल सका है। मामले को लेकर पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचित कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!