Press "Enter" to skip to content

बूथ विस्तार योजना पार्टी का सबसे बड़ा अभियान : जिलाध्यक्ष राजू बाथम / Shivpuri News

बूथ विस्तार योजना की जानकारी को लेकर हुई पत्रकारवार्ता

शिवपुरी। बूथ विस्तार योजना पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होगें ही साथ ही संगठन का कार्य विस्तार भी होगा। यह बात जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष आयोजन संगठन पर्व 2021-22 बूथ विस्तारक योजना के संबंध में जानकारी देते हुए पत्रकारवार्ता के दौरान कही। पत्रकारवार्ता का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर रखा गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के विचारों को बूथ-बूथ तक पहुंचाने को संकल्पित है। संगठन पर्व के रूप में पूरे जिले के 23 मंडलों में 241 शक्ति केंद्रों के 1477 बूथों में बूथ विस्तारक व ऐप संचालक विस्तारक 10 दिन तक 10 घंटे समय देकर बूथ को सक्षम बनाएंगे। संगठन के डिजिटलाईजेशन के लिए संगठन ऐप भी लांच किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि टेक्नॉलॉजी एवं डिजिटलाईजेशन के युग में हम और बेहतर कार्य कर सकते हैं, इसके लिए बूथों को डिजिटल करने में विस्तार में बूथ विस्तारक जुटेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ विस्तारक योजना के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि समस्त पदाधिकारी आगामी 20 से 30 जनवरी तक बूथ में जाकर बूथ को सशक्त और सक्षम बनाएंगे।

आज यहां होगी बूथ विस्तारक कार्यशाला

जिले की पांचों विधानसभा में ऐव विस्तारक व बूथ विस्तारों की विधानसभा वाइस बैठक का आयोजन 20 जनवरी को किया जा रहा है। प्रदेश कार्यालय के निर्देश व जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विधानसभा शिवपुरी में पूर्व महापौर ग्वालियर समीक्षा गुप्ता मुख्य वक्ता रहेंगी। यह कार्यशाला होटल पीएस में दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। पिछोर में बूथ विस्तार कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद केपी यादव रहेंगे व कार्यशाला का आयोजन सुबह 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर पिछोर में होगा। पोहरी विधानसभा में कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गालाल विजय रहेंगे। यह कार्यशाला ब्लॉक कॉलोनी पार्क पर दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। कोलारस में बूथ विस्तारक कार्यशाला में मुख्य वक्ता रामलखन मीणा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा होंगे। कार्यशाला स्वागत मैरिज गार्ड कोलारस में दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। करैरा में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा मनीष राजौरिया रहेंगे। यह कार्यशाला रजनी मैरिज गार्डन करैरा में दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!