शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम बिची में एक युवक राजबिहारी उर्फ लल्ला पुत्र भीखमसिंह गुर्जन ने अज्ञात कारणों के चलते पहाड़ी पर पहुंचकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी की मौत कोरोनाकाल के दौरान हो गई थी जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
राजबिहारी ने लगाई फांसी / Shivpuri News




