शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां झांसी तिराहा िस्थत भारतीय स्टेट बैंक के सामने से चोर ने एक स्कूटी चुरा ली। खास बात यह रही कि स्कूटी की डिग्गी में 1 लाख 20 हजार रुपए थे जिसे बैंक में जमा करने के लिए लाया गया था। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह पुत्र रूप सिंह धाकड की स्कूटी से भारतीय स्टैट बैंक की झांसी तिराहा शाखा में केसीसी के पैसे 1 लाख 20 हजार जमा करने आए थे लेकिन लंच ब्रेक होने के कारण वह रुपए जमा नहीं कर पाए और बाहर आ गया। यहां उन्होंने रुपए स्कूटी में रख दिए और पास ही काम से चले गए। जब वापस आए तो देखा कि स्कूटी मौके पर नहीं है। आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी विक्रम ने कोतवाली पुलिस को दी। यहां पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।






Be First to Comment