Press "Enter" to skip to content

सैल्समैन खा गया गरीबों का राशन, अधिकारी भी नहीं सुन रहे, गांव में फैल रही भुखमरी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हम पहाड़ाखुर्द, तहसील खनियांधाना के रहने वाले हैं। यहां का सेल्समैन राशन नहीं बाटता उसे बेच देता है। राशन न मिलने के कारण भुखमरी पड़ रही है। कोई भी हितग्राही पेट भरकर खाना नहीं खा पा रहा है। सभी अधिकारियों से हमने फरियाद लगाई लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। आपके यहां भी पिछले मंगलवार को अपनी गुहार लगाने आए लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब हमारी सुन लो नहीं तो भूख से गरीब परिवार में मौतें होने लगेंगी।

यह कहना था ग्राम पहाड़ाखुर्द के ग्रामीण फूलसिंह, पप्पू, रंजीत, प्रकाश, जगना आदि का जो मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि आज भी वह एक-एक रोटी खाकर ब-मुश्किल अपनी फरियाद सुनाने आए हैं। सैल्समैन द्वारा नवंबर माह से राशन नहीं बाटा गया। इतना ही नहीं मशीन पर अंगूठे भी लगवा लिए। जब राशन मांगा जाता है तो धमकी दी जाती है। वहीं राशन न मिलने को लेकर हम पिछोर के संबंधित अधिकारियों को भी गुहार लगा चुके हैं। आपके यहां भी लगाई लेकिन कुछ नहीं हुआ। अगर हमें राशन नहीं मिल तो भूखों मरने की िस्थति आ जाएगी।

सैल्समैन का भाई पहुंचा कलेक्ट्रेट तो भड़के ग्रामीण

जब ग्रामीण अपनी फरियाद सुना रहे थे तभी सैल्समैन का भाई भी मौके पर पहुंच गया। परेशान ग्रामीणों का आक्रोश इतना था कि उन्होंने सैल्समैन के भाई को खरी-खोटी सुना दी और हल्की झूमा-झटकी भी हुई। राशन वितरण व्यवस्था को लेकर भी सैल्समैन का भाई कोई जबाव नहीं दे पाया। ग्रामीणों ने फूड इस्पेक्टर से लेकर सभी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!