शिवपुरी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला अभिभाषक संघ ने दो सप्ताह तक न्यायालय में सुनवाई बंद कराने को लेकर प्रधान न्ययाधीश के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र समाधिया ने बताया कि जिले में कोविड-19 महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं 18 जनवरी तक जिले में 500 सेंपल में से 109 पॉजीटिव रोगी मिले हैं। जिसका मतलब है कि पांच में से एक व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित पाया जा रहा है। न्यायालय ऐसा क्षेत्र है जहां सबसे अधिक भीड़भाड़ रहती है। इस कारण से संक्रमण के फैलने की संभावना अधिक रहती है। पूर्व में जिले में िस्थत सभी न्यायालयों में कार्रवाई के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे किंतु यह देखने में आ रहा है कि शिवपुरी न्यायालय में पदस्थ कई न्यायाधीश एवं कोलारस के न्यायाधीशों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की रूपष्ट रूप से अवहेलना की जा रही है। कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभिभाषक संघ ने दो सप्ताह के लिए संपूर्ण जिला शिवपुरी के न्यायालयों में फिजीकल सुनवाई पूर्णत: बंद किए जाने की मांग की है।






Be First to Comment