शिवपुरी। पूर्व नगर पालिका परिषद के पार्षदों ने आज राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में पूर्व पार्षदों ने नगरिय निकाय चुनाव कराए जाने या फिर सरपंचों की तरह पार्षदों को भी बहाल करने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना के चलते नगरीय निकायों के चुनाव को बीते दो वर्षों से विलंबित कर रखा है। निकायों के चुनाव स्थगित हो जाने पर प्रशासनिक अधिकारी को नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषदों में प्रशासक के रूप में नगरीय निकायों की कमान सौंप दी थी किंतु प्रशासक नियुक्त होने के बाद से ही यह देखने में आ रहा है कि नगरीय निकायों द्वारा आमजन की सुविधा के लिए जारी योजनाएं जैसे बिजली, पानी, सड़क, सफाई आदि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। चुने हुए प्रतिनिधि न होने के कारण आमजन अपने काम के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं निर्माण कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए या तो जल्द नगरिय निकाय के चुनाव कराए जाएं या सरपंचों की तरह पार्षदों को भी बहाल कर दिया जाए जिससे व्यवस्था में सुधार आ सके। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, पूर्व पार्षद इस्माइल खान, देवेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, जरीना, लक्ष्मी राठौर, किरन, मुन्नी, वर्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।






Be First to Comment