Press "Enter" to skip to content

उत्तराखंड त्रासदी में हो गई पति की मौत, न मिली राहत राशि व मिला मृत्यु प्रमाण पत्र / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! उत्तराखंड की त्रासदी में मेरी पति की मौत हो गई। मौत के बाद पति की लाश नहीं मिली। अब लाश न मिलने के कारण पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है और न ही राहत राशि मिल पा रही है। वह गरीब है और पूरा परिवार पति पर ही निर्भर था। अब ऐसे में मैं अपने दोनों बच्चों व सास को लेकर कहां जाऊं। मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आपके पास फरियाद लेकर आई हूं मेरे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र व राहत राशि दिलवा दो जिससे मैं इन बच्चों को पाल सकूं। यह कहना था श्यामकुमारी का जो जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई थी।

श्यामकुमारी निवासी अनाज मंडी रोड नरवर ने बताया कि उसके पति राकेश कुमार नरवरिया मजदूरी करते हैं। वह मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड गए हुए थे। यहां 21 फरवरी 2021 को त्रासदी हो गई जिसमें उनके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद आज दिनांक तक उनकी लाश नहीं मिली हैं। लाश न मिलने के कारण उनका मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है और जब तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनेगा तब तक राहत राशि नहीं मिलेगी। यहां स्थानीय प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुकी है और अखबार में भी सूचना निकलवा दी लेकिन आज दिनांक तक पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। अब मैं बहुत परेशान हो गई हूं कृपया मदद करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!