शिवपुरी। जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा की महिला सदस्यों ने 17 जनवरी को UNSDG प्रोग्राम के अंतर्गत लाल माटी पर गरीब बस्ती में जाकर बुजुर्ग और दिव्यांग महिलाओं और पुरुष ब बच्चों में 50 कंबल और 50 रजाईयो का वितरण किया। अध्यक्ष जेसी आशु अग्रवाल ने बताया की ठंड में रजाई और कंबल बांटकर कर उन्हें ठंड से कुछ राहत देने की कोशिश की क्योंकि इन दिनों ठंड अपने चरम सीमा पर है। इस कार्य में उनका साथ दिया जॉन कोऑर्डिनेटर जेसी प्रियंका शिवहरे, आईपीपी जेसी स्मिता सिंघल, सचिव जेसी रश्मि गोयल, जेसी संध्या अग्रवाल, जेसी नीतू जैन, जेसी नीता श्रीवास्तव, जेसी रुचि मंगल, जेसी दुर्गेश गुप्ता, जेसी निशा गोयल, जेसी अंजू गर्ग आदि महिलाओं ने सहयोग किया।
जेसीआई स्वर्णा ने गरीब बस्ती में जाकर बांटे कंबल व रजाई / Shivpuri News




