Press "Enter" to skip to content

खुलासा : फर्जी आधार कार्ड बनाकर कर रहे थे सिम कार्ड एक्टिवेट, तीन दबोचे, हथियार भी बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी। दिनारा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर सिम एक्टिवेट करने वाले गिरोह को दबोचकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से हथियार सहित फर्जी आधार कार्ड व सिम जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

एसपी राजेशसिंह चंदेल को 17 जनवरी को सूचना मिली कि 3 व्यक्ति गुप्तेश्वर मंदिर दिनारा पर अपने लैपटॉप से कूट रचित तरीके से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी आधारकार्ड व उन आधारकार्डों से सिम कार्ड एक्टिवेट कर आम लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीओपी करैरा जीडी शर्मा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर एसडीओपी करैरा तत्काल थाना प्रभारी दिनारा संतोष भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर उक्त स्थान पर रबाना किया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर देखा तो तीन लड़के लैपटॉप के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड एवं सिम कार्ड एक्टीवेट करने का कार्य कर रहे थे जिन्हें पुलिस घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के पास से 315 बोर की अधिया, 2 जिंदा राउंड, फर्जी आधारकार्ड, 120 सिम कार्ड, एक मोबाइल, एक नोट बुक, दूसरे आरोपित से एक 315 बोर का कट्टा, दो राउंड, फर्जी आधारकार्ड, 70 सिम कार्ड, 2 मोबाइल एक रजिस्टर तीसरे आरोपित से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, 2 डाटा केबिल, कुल कीमत 87 हजार 700 रुपए के जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!