Press "Enter" to skip to content

चित्रा कॉलोनी में कुत्ते का कहर, 6 को काटा, सीएम तक पहुंची शिकायत, हल नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के चित्रा नगर शिवपुरी में पड़ोसी के कुत्ते ने एक-एक करके छह बच्चों को काट लिया। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका कार्यालय में शिकायत की। समाधान नहीं होने पर सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद भी कुत्ते की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। कुछ दिन पहले वेदांश गौतम को कुत्ते ने काट लिया।

परिजनों का कहना है कि कुत्ते को रात के समय घर के अंदर बांध लेते हैं और दिन के समय कुत्ते को खुला छोड़ देते हैं। भूलवश बच्चे घर से बाहर निकलते हैं तो कुत्ता काट खाता है। नरेंद्र गौतम ने बताया कि उनके बच्चे को कुत्ते ने काट खाया। अस्पताल ले जाकर एंटी रेवीज इंजेक्शन लगवाया। जल्द ही कुत्ते को लेकर कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बच्चे की जान जा सकती है। इस संबंध में वार्ड 31 के पूर्व पार्षद से भी आग्रह कर चुके हैं, फिर भी समाधान नहीं निकला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!