शिवपुरी। सीहौर थाना पुलिस ने भैंसें चुराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह लोगों द्वारा मिलकर बरौआ गांव से किसान की ढाई लाख रु. कीमत की छह भैंसे चुरा ली और बूचड़खाने में बेच आए। पुलिस ने आठ हजार रुपए नगद बरामद कर लिया हैं। जानकारी के मुताबिक किसान प्रान सिंह सोलंकी (72) निवासी बरौआ की बाड़े में बंधी छह भैंसे 24 दिसंबर 2021 की रात अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि गांव के ही दो लोगों की मदद से भैंसें चुराईं हैं। पुलिस ने सोमवार को छोटू सोलंकी निवासी बरौआ, वकील परिहार व पंजाब सिंह निवासी थनरा, नरेंद्र सिंह परिहार दतिया को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि उक्त लोगों बूचड़खाने में भैंसें बेच दीं। पशु चोरी में शामिल राघवेंद्र निवासी विलौनी दतिया एक अन्य साथी फरार है। राघवेंद्र की गाड़ी से भैंसे भरकर ले गए थे।
ढाई लाख की भैंस चोरी कर बूचड़खाने बेची, चार गिरफ्तार / Shivpuri News




