शिवपुरी। करैरा की पूर्व विधायक शकुंतला खटीक द्वारा बहू का सीजर कराने के आरोपों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आगे आकर बयान जारी किया है। सिद्धि विनायक हॉस्पिटल संचालक राजेंद्र शर्मा और डॉ. पीडी गुप्ता का कहना है कि मधु खटीक की डिलीवरी के संबंध में पूर्व विधायक शकुंतला खटीक ने जो बयान दिया है, वह पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर बदनाम करने की साजिश है। हॉस्पिटल संचालकों का कहना है कि सीजर की बात सरासर झूठी है, क्योंकि इनकी बहू की डिलीवरी के लिए शाम 4:30 बजे सिद्धिविनायक मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया और सीजर सुबह 4:30 बजे किया।
इस पूरे 12 घंटे तक नॉर्मल डिलीवरी की कोशिश की गई, इस बीच गायनेकोलॉजिस्ट तीन बार जच्चा को देखने आईं और हर बार शकुंतला खटीक को बताया कि नॉर्मल डिलीवरी की संभावना कम है। इसके बाद ही हमारे स्टाफ व मैडम ने नार्मल डिलीवरी का इंतजार किया। रात 4 बजे बच्चे ने लेट्रिंग पास की थी और फिटर डिस्टेंस तो तुरंत जच्चा-बच्चा की जान बचाने की खातिर सीजर किया। जिसमें स्वयं शकुंतला खटीक की सहमति ली गई। तीन बार बच्चे का सिर अंदर करने वाली बात है तो मेडिकल साइंस की किसी पद्धति से किसी भी तरह एक बार सिर बाहर आ जाए तो किसी भी तरह अंदर नहीं किया जा सकता। यह हॉस्पिटल को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। शकुंतला खटीक हॉस्पिटल को बदनाम करने व पैसे ना देने के आशय से हॉस्पिटल के खिलाफ बयानबाजी कर रहीं हैं।






Be First to Comment