अस्पताल में हुई कैदी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा ,परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News

जिला अस्पताल में हुआ हंगाम

शिवपुरी के जिला अस्पताल में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। दरसअल विचारधीन कैदी महेश धानुक सात माह पहले 1.5 वर्ष की बच्ची के बलात्कार के आरोप में शिवपुरी की सर्किल जेल में कैद था। इस दौरान आज अल सुबह कैदी महेश की जेल में तबियत बिगड़ी जिसके बाद उसे शिवपुरी कब जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना पर पहुँचे कैदी महेश धानुक के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। कैदी महेश धानुक की पत्नी सरोज धानुक ने हत्या का शक जताया है।

सरोज धानुक
मृतक कैदी की पत्नी

जिला अस्पताल में हंगामे के बाद भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है इस दौरन एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि सात माह पहले देहात थाना क्षेत्र में आरोपी महेश धानुक को एक वर्षीय 1.5 वर्षीय वालिका के साथ किये दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह शिवपुरी की सर्किल जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर सजा काट रहा था। जिसकी आज सुबह तबियत बिगड़ी ओर उंसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों इसे उसे मृत घोषित कर दिया।

अजय भार्गव
SDOP शिवपुरी