,

सिंहनिवास गांव में दबंग ने तोड़ा वर्षों पुराना मंदिर, ग्रामीण एकत्रित होकर पहुंचे सिटी कोतवाली थाने / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम सिंहनिवास में 2 मंदिरों पर ग्रामीणों ने कब्ज़ा कर लिया. जिसकी शिकायत आज सभी ग्रामीणों ने कोतवाली में दर्ज कराई हैं.

ग्रामीणों ने बताया की ग्राम सिहनिवास के जाटव मोहल्ला में श्री कबीरदास जी माताजी का मन्दिर बना हुआ था जोकि कहीं वर्षों से बनाया जिसपर कबीर मंडल भजन संध्या का की कार्यक्रम होता था माता के मन्दिर पर हर रोज पूजा हुआ करती थी जिसे प्रहलाद, रमिस्वरूप, भारत, लखन, राजू जाटव एवं प्रहलाद का पुत्र संजय जाटव एवं वीरू जाटव दोनों मन्दिर को तोड़ कर खुद का मकान निर्माण करने लगे है और मन्दिरों को पूरे मोहल्ला वासीयो ने चंदा करके बनवाने था. मन्दिरो के सामान को भी अपने कब्जे मे कर लिया है. ज़मीन पर प्राचीन कुआँ भी ख़ुदा हुआ है. कुएसे सभी गाँव बाले पानी भरते है. कुए के रास्ते को भी रोक दिया है. रास्ते पर सड़क जैसे कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं. सभी ग्रामीण कोतवाली पहुँचे जहाँ उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की हैं.