शिवपुरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर रन्नौद थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है।
रन्नौद भाजपा मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी बौहरे ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि बुधवार को दुकान से घर वापस लौटते समय शान मोहम्मद कुरैशी ने रास्ता रोककर गालियां देना शुरू कर दिया। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
रन्नौद थाना पुलिस ने भाजपा नेता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शान मोहम्मद कुरैशी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
भाजपा नेता को रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी, रन्नोद पुलिस ने की आरोपी पर FIR दर्ज / Shivpuri News




