Press "Enter" to skip to content

टमाटर की फसल बचाने बना रहे थे बागड, आदिवासियों ने कर दी मारपीट, चार घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुधावली क्षेत्र में खेत की बागड़ कर रहे युवकों की आदिवासियों ने मारपीट कर दी। घटना में चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया या है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी बलवीर यादव पुत्र खेमचन्द्र यादव उम्र 46 साल निवासी घोसी मौहल्ला लुधावली ने घायल अवस्था मे जिला अस्पताल शिवपुरी में शिकायत दर्ज करवाई कि वह ग्राम लुधावली मे अपने टमाटर की फसल की बागड कर रहा था। इतने मे गांव के हुकुम आदिवासी, मनोज आदिवासी, बासू आदिवासी, बलराम आदिवासी आए कहने लगे कि यहां बागड मत करो जमीन हमारी है। जिस पर बलवीर ने कहा कि मेरी फसल उजड रही है वह नहीं माने तथा गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो हुकुम ने मेरे लाठी मारी जो मेरे सिर व दाहिने हाथ की उगली में लगी चोट होकर खून निकल आया तो मै चिल्लाया तो मेरे परिवार के शिवम यादव, मुन्ना यादव, करन यादव आ गए और उनकी भी वासू, करन, बलराम मारपीट कर दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले में केस दर्ज किया गया।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!