शिवपुरी: जिले में बदरवास के पास NH-46 पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मामा और भांजे की मौत हो गई। सूचना के बाद बदरवास पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के परिजनों को जानकारी दी। गुरुवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि अक्षय अहिरवार उम्र 30 साल अशोकनगर जिले के शिवरामपुर का रहने वाला है और शिव प्रसाद उम्र 18 साल गुना जिले के हिनोतिया गांव का रहने वाला है। शिवप्रसाद को पीलिया था, जिसका झाड़ा लगवाने चार दिन पहले वह अपने मामा अक्षय अहिरवार के गांव गया था। 1 जनवरी की दोपहर ढाई बजे दोनों गुना के टेकरी सरकार मंदिर के दर्शन करने के लिए निकले थे। इसके बाद बदरवास पुलिस से दोनों के एक्सीडेंट होने की सूचना मिली।
बदरवास पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रात डेढ़ बजे दोनों अपने घर के रास्ते को छोड़कर बदरवास कस्बे के आगे कहां जा रहे थे, इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है।

नए साल पर घर से गुना के टेकरी सरकार दर्शन के लिए निकले मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment