,

ऊंट को बचाने के फेर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 1 की मौत 3 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले महादेव घाटी के पास की है जहाँ ऊंट को बचाने के फेर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि 3  गंभीर रूप से घायल हो गए जहाँ घायलो का बुधवार शाम 7 बजे प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शब को पीएम हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक पिंकी आदिवासी, घायल आस्था यादव,कृपा यादव,सरई यादव ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बैराड़ से बेहरदा अपने गांव जा रहे थे जहाँ रास्ते मे महादेव घाटी के पास अचानक रास्ते में ऊंट आ गया जिसके चलते ऊंट के बचाने के फेर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि 3 घायल हो गए है।