शिवपुरी: प्रदेश सरकार द्वारा संपदा 2.0 के जरिए ई-रजिस्ट्री की सेवा शुरू की गई है। दूसरे शहर में बैठे व्यक्ति से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए बयान दर्ज कराकर मकान के बंधक दस्तावेज संपादित कराने का प्रावधान भी है। इसलिए शिवपुरी जिले में पहली बार उप पंजीयक कार्यालय करैरा में मकान के बंधक दस्तावेज संपादित कराकर मंगलवार को ई-रजिस्ट्री कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक बंधककर्ता डिप्टी रेंजर बालीराम अहिरवार ने करैरा नगर में अपने मकान 1375 वर्गफीट का बंधक दस्तावेज तैयार कराया है। स्लॉट बुकिंग के बाद जिला पंजीयक दुष्यंत दीक्षित और प्रभारी उप पंजीयक संदीप पांडे की मदद से एडव्होकेट महेंद्र सिंह बघेल और सेवा प्रदाता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज किए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओटीपी सत्यापन के जरिए दस्तावेज तुरंत व्हाट्सएप और ईमेल से भेजा और सेवा प्रदाता ने प्रिंट कर पक्षकार को सौंप दिया। शिवपुरी जिले में वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए बंधक दस्तावेज संपादित कराने का पहला मामला है।

उप पंजीयक कार्यालय करैरा पर ऑनलाईन घर बैठे ही जिले की पहली बंधक ई-रजिस्ट्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई सम्पन्न / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment