,

छत पर खेल रहा 3 साल का मासूम दो मंजिला छत से गिरा, गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास में रहने वाली रेपति जाटव पत्नि नीलम जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका 3 वर्षीय बेटा संतु जाटव अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। तभी वह 2 मंजिला छत से गिर गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु पहले बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते शिवपुरी के ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां आज बुधवार की सुबह 11 बजे उसका जिला अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में उपचार जारी है।