,

शीतला माता मंदिर के दानपात्र से हजारों की चोरी: चोरों ने मंदिर में लगे कैमरों तो तोड़ा डीवीआर भी ले गए साथ, जांच में जुटी दिनारा पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा कस्बे में थाने से महज डेढ़ सौ मीटर की दूसरी पर प्राचीन शीतला माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। चोर मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी चुराकर ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले शातिर चोरों द्वारा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया बाद में उसकी डीवीआर भी साथ ले गए। मंदिर के समिति के सदस्यों ने इसकी शिकायत दिनारा थाना में दर्ज कराई हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार की रात अज्ञात चोर शीतला माता मंदिर के एक दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। यहां चोरों द्वारा दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे 40 से 50 हजार रूपये चोरी कर ले गए। समिति के सदस्यों का मानना हैं कि मंदिर में चोरी से पहले रेकी की गई थी। चोरों ने की वारदात से पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और वह अपने साथ डीवीआर भी चुरा कर ले गए। जिससे उनकी पहचान नहीं हो सके। चोरी की शिकायत के बाद दिनारा पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैं।