शिवपुरी। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैलता जा रहा है। मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धी होती जा रही है। वहीं संक्रमण से पीड़ित मरीज ठीक भी हो रहे हैं। इसके बावजूद भी कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज खबर आई कि नरवर में िस्थत नवोदय विद्यालय के 13 मिलाकर लगभग 35 कोरोना पीड़ित मरीज सामने आए है। एक विद्यालय से इतनी बडी संख्या में संक्रमित निकलना कोई छोटी बात नहीं है। प्रशासन को पूरी तैयारी के साथ विद्यालय के अन्य छात्रों का भी कोरोना टेस्ट करना चाहिए और उनकी हिस्ट्री की भी जांच कर उनको भी तलाशना चाहिए जिन्होंने से वह मिले।
कोरोना विस्फोट : नरवर के नवोदय विद्यालय में 13 मिलाकर 35 कोरोना पॉजीटिव / Shivpuri News




