शिवपुरी: जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने सौरभ शर्मा मामले में बड़ा बयान देते हुए पिछोर के पूर्व विधायक केपी सिंह कक्काजू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शनिवार रात को प्रेसवार्ता में प्रीतम लोधी ने कहा कि हाल ही में जब्त किया गया “कुबेर का खजाना” पूर्व विधायक से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में पिछोर की जनता की संपत्ति का दुरुपयोग किया और माफियाओं का समर्थन किया।
प्रीतम लोधी बोले- पूर्व विधायक ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा
भाजपा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा- “पिछोर के पूर्व विधायक ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा और क्षेत्र के खजाने को खाली कर दिया। सौरभ शर्मा के पास से बरामद संपत्ति दरअसल पूर्व विधायक की ही है। सौरभ की मां, जो उनकी दूसरी पत्नी हैं, उसके संपर्क में आने के बाद उनके परिवार में विवाद शुरू हो गए। सौरभ शर्मा उनके दत्तक पुत्र हैं और इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए जांच होनी चाहिए।”
आरक्षक भर्ती मामले में हो पूर्व विधायक की भूमिका की जांच
विधायक ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षक भर्ती जैसे मामलों में भी पूर्व विधायक की भूमिका की जांच होनी चाहिए।
पिछोर विधायक प्रीतम ने केपी सिंह पर लगाए आरोप: बोलें सौरभ शर्मा का “कुबेर का खजाना” पूर्व विधायक से जुड़ा / Shivpuri News




