Press "Enter" to skip to content

वन डे चेलेंजर्स ट्राफी में राज्य महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी की 3 महिला क्रिकेट खिलाड़ी का हुआ चयन / Shivpuri News

शिवपुरी: खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में वर्ष 2022 से संचालित म.प्र राज्य महिला क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षणरत 24 महिला क्रिकेट खिलाड़ी अकादमी के प्रशिक्षक अरूण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
अकादमी में प्रशिक्षणरत 24 खिलाड़ी में से 03 महिला खिलाड़ी अपना अच्छा खेल प्रदर्शन के आधार पर बी. सी.सी.आई. द्वारा आयोजित महिला सीनियर चेलेन्जर्स ट्राफी हेतु चयनित हुई है। उक्त टूर्नामेंट 05 जनवरी 2025 से चैन्नई में आयोजित की जा रही है जिसमें म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी की खिलाड़ी राहिला फिरदौस, टीम सी में, संस्कृति गुप्ता टीम-ए में तथा अनुष्का शर्मा टीम बी में खेलती नजर आयेंगी।
अरूण कुमार सिंह ने बताया कि म.प्र. राज्य महिला किकेट अकादमी शिवपुरी में वर्ष 2022 संचालित की जा रही है। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिका खिलाड़ी निरंतर अपने खेल कौशल के दम पर बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के साथ-साथ कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता कर रही है। 03 खिलाड़ी अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित महिला सीनियर चेलेन्जर्स ट्राफी में हुआ है इनके चयन से साथी खिलाडियों में हर्ष एवं खुशी का माहौल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!