शिवपुरी / अनुविभाग पिछोर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेमरी में वैक्सीनेसन महाअभियान अंतर्गत 15 से 18 वर्ष की उम्र के शेष रहे सभी बच्चों को डोर टू डोर जाकर वैक्सीनेट किया गया। अनुविभागीय अधिकारी जेपी गुप्ता एवं जनपद सीईओ पुष्पेंद्र व्यास के निर्देशन सबसे पहले हाई स्कूल सेमरी में कैंप आयोजित किया। इसके बाद स्कूल के बाहर के बच्चों तथा संस्थागत पढने वाले शेष बच्चों को डोर टू डोर जाकर वैक्सीनेट किया गया। टीम ने ग्राम पंचायत सेमरी के समग्र डाटा को आधार मानकर वैक्सीनेसन कार्य किया जिसके अनुसार लक्षित सूची में कुल 262 बच्चे थे जिसमे पलायन, मृतक, उम्र कम आदि आधार पर 14 बच्चों को छोड़कर शेष सभी – 248 बच्चों को वैक्सीनेशन अभियान अंतर्गत वैक्सीनेट किया गया है। उपरोक्त वैक्सीनेसन अभियान में ग्राम पंचायत सेमरी को शत प्रतिशत की श्रेणी में लाने के लिए सीएमओ जवाहर सिंह राजपूत, एएनएम बैजंती बंशकार, पटवारी संदीप पटेल, आंगनवाडी कार्यकर्ता इंदिरा सोनी,माधुरी गुप्ता,राखी गुप्ता,साधना शर्मा, सचिव अजब सिंह लोधी, रोजगार सहायक रिंकेश गुप्ता,आशा कार्यकर्ता योग्यता श्रीवास्तव, कृष्णा लोधी, बीएलओ मुकेश बहादुर श्रीवास्तव, दयाराम लोधी सहित ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ग्राम पंचायत सेमरी में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को शत प्रतिशत किया गया वैक्सीनेट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment