शिवपुरी: जिले की पोहरी नगर परिषद में सीएमओ से मदद मांगने के लिए वार्ड क्रमांक 15 से आई आदिवासी महिलाओं की सुनवाई नहीं हो सकी। आदिवासी महिलाओं को घंटों इन्तजार करना पड़ा लेकिन सीएमओ नगर परिषद नहीं आये। महिलाओं को कर्मचारियों ने बताया कि सीएमओ क्रिकेट खेलने गए थे। घंटों के इन्तजार के बाद महिलाओं को बापस लौटना पड़ा था।
जानकारी के मुताबिक़ पोहरी कस्बे में कोई प्राइवेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा हैं। इस टूर्नामेंट में आज पार्षदों की टीम मैच खेलने पहुंची थी। उनके साथ सीएमओ भी अपनी ड्यटी को छोड़कर क्रिकेट खेलने जा पहुंचे। इधर नगर परिषद में कुछ आदिवासी महिलाये आवास सम्बन्धी समस्या लेकर पहुंची हुई थी। यहां उन्हें सीएमओ नही मिल सके। महिला सपना आदिवासी, अनारी आदिवासी सहित अन्य आदिवासी महिलाओं का कहना था कि उन्हें आवास उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। नगर पालिका में कई चक्कर काटने के बाद उन्हें सीएमओ राघवेन्द्र सिंह पालिया नहीं मिले। आज भी सभी महिलाये अपनी आवास संबंधी समस्या लेकर नगर परिषद पोहरी पहुंची थी। लेकिन उन्हें बताया गया कि सीएमओ ऑफिस टाइम में भी क्रिकेट खेलने गए हैं। आज भी उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा था।

नगर परिषद पोहरी में समस्या लेकर पहुंची आदिवासी महिला, नहीं मिले सीएमओ, खेल रहे थे क्रिकेट, घंटों के इन्तजार के बाद मायूस होकर लौटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment