Press "Enter" to skip to content

बदमाशों ने 18 खंभों का तार चुराया, तीन गांवों की बिजली सप्लाई ठप / Shivpuri News

कोलारस/ थाना क्षेत्र में मोहराई फीडर से निकली 11 केवी लाइन के खंभे तोड़ दिए और करीब 18 खंभों का बिजली का तार चुराकर ले गए। खंभे तोड़कर तार चोरी जाने से तीन गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। कोलारस थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बिजली कंपनी कोलारस के सहायक प्रबंधक (जेई) वेद प्रकाश सलामे ने शनिवार को कोलारस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहराई फीडर से निकली 11 केवी लाइन के खंभे अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिए। अज्ञात बदमाश 18 खंभाें का तार चुराकर ले गए हैं। चोरी गए तार की कीमत 90 हजार रु. आंकी जा रही है। 11 केवी लाइन के खंभे तोड़कर लाइन चोरी जाने से मोहराई, चकरा, बिलगवां गांव में बिजली सप्लाई ठप हो गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!