Press "Enter" to skip to content

मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, खेत मालिक घर से गायब / Shivpuri News

शिवपुरी| सुरवाया थाना क्षेत्र में वीरा रोड पर बूढ़ी बराैद गांव के पास 35 साल के आदिवासी युवक की किसी ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। युवक पतरौली में खेत पर मजदूरी करता था। घटना के बाद खेत मालिक गायब है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक जयपाल (35) पुत्र राजाराम आदिवासी निवासी बेरखेड़ी कोलारस की शनिवार की सुबह बूढ़ी बरौद गांव के पास सड़क किनारे लाश पड़ी थी।

सुरवाया थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। किसी यहां देखा कि किसी ने पत्थर से सिर कुचलकर जयपाल आदिवासी की हत्या की है। हत्या करने के बाद शव को 35-40 मीटर तक घसीटकर सड़क किनारे डाला है। छानबीन में पता चला है कि धर्मवीर सिंह गुर्जर निवासी ग्राम पतरौली के यहां जयपाल मजदूरी करता था। शुक्रवार को घर जाने की कहकर निकला था। वहीं जयपाल की हत्या के बाद खेत मालिक धर्मवीर भी गायब है। पुलिस ने फोन पर संपर्क किय तो बंद जा रहा है। इसलिए हत्या की आशंका भी खेत मालिक पर जताई जा रही है। उधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ साफ हो जाएगा। हम खेत मालिक को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!