शिवपुरी | संयुक्त संचालक ग्वालियर ने बैराड़ सीएमओ के खिलाफ आयुक्त भोपाल को जांच रिपोर्ट भेजी है। यह जांच रिपोर्ट श्योपुर जिले की नगर परिषद विजयपुर में हुईं आर्थिक अनियमितताओं के संबंध में हैं। जांच में विजयपुर की अध्यक्ष व उपयंत्री भी शामिल हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संभाग ग्वालियर के संयुक्त संचालक ने आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल को जांच रिपोर्ट भेजी है। दरअसल बैराड़ सीएमओ अजीज खान जब विजयपुर में पदस्थ थे, उस वक्त वहां की अध्यक्ष रिंकी प्रदीप गोयल और उपयंत्री अभय प्रताप सिंह चौहान द्वारा लाखों के भुगतान किए थे। जांच प्रतिवेदन में संयुक्त संचालक ने स्पष्ट किया है कि सीएमओ, अध्यक्ष व उपयंत्री द्वारा फर्जी तरीके से 1 अगस्त 2017 से 20 मार्च 2018 तक का पूरी तरह मनगढंत बिल बनाकर ठेकेदार से मिलकर 4 लाख रु. निकाल लिए। इसी तरह साल 2017 की दोनों फाइलों में 75 लाख रु. का भुगतान ठेकेदार से मिलकर निकाल लिया। वहीं दस लाख रु. तक वित्तीय अधिकार होते हुए भी पीआईसी प्रस्ताव के आधार पर भुगतान कर दिए। सीएमओ द्वारा मोटर पंप के पाइप खरीदी में नियमों का उल्लंघन पाया गया है।
सीएमओ द्वारा मोटर पंप के पाइप खरीदी में नियमों का उल्लंघन पाया / Shivpuri News




