शिवपुरी: करैरा के काली माता मंदिर और आजाद होटल के बीच का आम रास्ता, जो वार्ड के सभी लोगों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है, अवैध अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। इस रास्ते पर सब्जी विक्रेताओं ने ठेले लगा लिए हैं, जिससे न केवल मोटरसाइकिल सवारों को बल्कि पैदल यात्रियों को भी आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासियों ने एसडीएम को शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि इस आम रास्ते से अवैध ठेले हटवाए जाएं और रास्ता खुलवाया जाए। उनका कहना है कि इस मार्ग के अवरुद्ध होने से दुकानदारों के व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है, क्योंकि ग्राहक अब गली में स्थित दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
वार्डवासियों का कहना है कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब यह असहनीय हो चुकी है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई की अपील की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी समस्याओं का समाधान हो।
एसडीएम,सीएमओ, से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
प्रशासन से वार्ड वासियो ने निवेदन किया गया है कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दे और अवैध अतिक्रमण हटाकर आम जनता के लिए रास्ता साफ करवाए। वार्डवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी परेशानी का समाधान होगा







Be First to Comment