शिवपुरी: जनपद पंचायत करैरा की ग्राम पंचायत अमोलपठा, उकायला, सलैया और घसारही में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम अमोलपठा में आयोजित इस शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष थे। कार्यक्रम में एसडीएम अजय शर्मा, तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्रह्मेंद्र गुप्ता, नायब तहसीलदार ओ.पी. तिवारी, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी सहित जनपद पंचायत के सभी विभाग प्रमुख मौजूद रहे।
शिविर में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी गई। आसपास के ग्राम पंचायतों के निवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए, जिनका मौके पर निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि 11 से 14 दिसंबर तक चलाए गए अभियान में ग्रामवासियों से समस्याओं के आवेदन एकत्रित किए गए थे, जिनका समाधान आज शिविर में किया गया।
अधिकारीयो ने ग्रामीणों से कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में सरपंच, पटवारी, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, ग्राम सेवक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी एवं जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक उपेंद्र दुबे, आजीविका मिशन विकासखंड प्रबंधक सुमित गुप्ता,दुर्ग सिंह लोधी, उपदेश बोहरे उपस्थित थे.

अमोलपठा में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर संपन्न, योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment