शिवपुरी। बीती 2 जनवरी को गोपाल पुत्र प्रभू आदिवासी निवासी ग्राम अमरखोआ ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके छोटे भाई मुनेश आदिवासी की रात के समय मोहनसिंह मोगिया ने हत्या कर लाश को पत्थर की आड़ में छुपा दिया है। मामले में सिरसौद पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की तो आरोपित मोहरसिंह मोगिया पारदी समाज का होकर ग्राम गोपालपुर का रहने वाला है जो कुछ समय पूर्व अमरखोआ आकर रहने लगा था। एसपी राजेशसिंह चंदेल ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 15 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित मोहरसिंह मोगिया कोलारस बस स्टैंड पर बस से उतरकर बैरसिया कॉलोनी में जा रहा है जहां उसकी पत्नी जानकी बाई रहती है। पुलिस सिरसौद ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित को धर दबोचा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सउनि तेजसिंह, बृजेश दुबे, प्रा.आर. संतोष वैश, मनीष, गजेंद्रसिंह, राधाकृष्ण धाकड़, गुरमीत की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

मुनेश आदिवासी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment