,

सिविल जज परीक्षा में भाटी की महिमा शर्मा का हुआ चयन, प्रदेश में मिला दूसरा स्थान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस स्थित लुकवासा में मौजूद भाटी निवासी महिमा पुत्री देवेंद्र शर्मा का बीते रोज छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा में चयन हो गया हैं. अब महिमा छत्तीसगढ़ में सिविल जज कोर्ट में सेवाएं देगीदेंगी.

महिमा के पिता देवेंद्र शर्मा शासकीय शिक्षक हैं और महिमा की इस उपलब्धि पर कोलारस क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं. बड़ी बात यह है की महिमा ने इस परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.