भाजपा कार्यकर्ता का सवाल- 4 बार की विधायक, 2 बार की सांसद पूर्व मंत्री यशोधरा को क्यों नहीं बुलाया?
शिवपुरी: मंडल अध्यक्ष पद की रायशुमारी के लिए भाजपा संगठन ने चार बार विधायक और दो बार सांसद रहीं प्रदेश की पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को क्यों नहीं बुलाया ? – यह सवाल सोमवार को यशोधरा के समर्थकों ने प्रदेश संगठन की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी शैलेंद्र शर्मा से पूछा तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि वे संगठन की बड़ी नेता हैं। उनसे हम बाद में रायशुमारी करेंगे। दरअसल, भाजपा में इन दिनों संगठन चुनाव चल रहे हैं।
प्रदेशस्तर से संगठन चुनाव के लिए जो गाइडलाइन तय की गई, उसके अनुसार पार्टी के पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक, सांसद और मंत्री से रायशुमारी की जानी थी, लेकिन पार्टी के लोगों ने ही बताया कि शिवपुरी में रायशुमारी
के लिए पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को सूचना तक नहीं दी गई। यह तब है, जब यशोधरा राजे शिवपुरी की चार बार विधायक रहने के साथ प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वे ग्वालियर संसदीय सीट से दो बार सांसद भी रही हैं। इस संसदीय सीट में शिवपुरी जिले की पोहरी और करैरा विधानसभा शामिल हैं। चर्चा है कि रायशुमारी के लिए उन्हें बुलाने की औपचारिकता तक नहीं निभाई गई। सोमवार को पार्टी की बैठक के दौरान यशोधरा समर्थक कुछ लोगों ने प्रदेशस्तर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक शैलेंद्र शर्मा के समक्ष उनको न बुलाने का मुद्दा उठाया तो पार्टी पदाधिकारियों ने सीधा हस्तक्षेप न करते हुए उनसे अलग से चर्चा करने की बात कही। इस संबंध में पूर्व मंत्री यशोधरा राजे से पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

भाजपा में मंडल अध्यक्ष की रायशुमारी: यशोधरा समर्थक के सवाल पर चुनाव अधिकारी बोले- उनसे अलग से बात करेंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार का रास्ता रोककर हंगामा, शराब के लिए रुपये मांगे; मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment