शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में लोहे के सरियों से भरे ट्रक को ड्राईवर लापरवाही से बैक करते वक्त नायब तहसीलदार की कार को घसीटता अपने साथ ले गया। दुर्घटना के वक्त नायब तहसीलदार अपनी कार में सवार थे। जिन्होंहे कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक कार को काफी दूर तक घसीटता अपने साथ ले गया था बाद में कार खंती में जा गिरी थी।
जानकारी के मुताबिक़ पोहरी अनुविभाग के नायब तहसीलदार ब्रजेश शर्मा राजस्व अभियान के तहत कार्य से कार में सवार होकर ककरौआ गांव जा रहे थे। ककरौआ गांव के पहले एक होटल पर कार को रोक लिया गया था। नायब तहसीलदार का ड्राइवर कार से उतरकर होटल पर चाय की कहने चला गया था। तभी कार से कुछ दूरी पर खड़े सरियों से भरे ट्रक के ड्राइवर ने ट्रक में सवार होकर उसे पीछे की ओर बैक करना शुरू कर दिया था। बैक करते वक्त नायब तहसीलदार की कार चपेट में आ गई थी। ट्रक कार को अपने साथ काफी दूरी तक घसीटता ले गया था। इस दौरान कार में सवार नायब तहसीलदार ब्रजेश शर्मा ने कार से कूदकर अपनी जान जैसे-तैसे बचाई। बाद में कार खंती में गिर गई। दुर्घटना की सूचना के बाद गोवर्धन थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं।

लोहे के सरियों से भरे ट्रक को बैक करते समय नायब तहसीलदार की कार को घसीटा, बाल बाल बचे नायब तहसीलदार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment