शिवपुरी। देशभर में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। ओमिक्रॉन ने इसे और रफ्तार दे दी है। कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हिदायतें दी जा रही है, लेकिन अब भी लापरवाही बेफिक्री सामने आ रही है। कोरोना का डर और ओमिक्रॉन का खतराह ोने के बाद भी लोग बाजारां में भीड़ बढ़ा रहे हैं। लोगों की ये लापरवाही तीसरी लहर को खुला न्योता दे रही है। बाजारां में लोगों की भीड़ बिना मास्क लगाए देखे जा सकते हैं। इनमें ज्यादातर लोग ऐसे थे, जो खरीददारी के लिए नहीं बल्कि बहुत दिनों के बाद बाजार घूमने आए थे। खतरनाक िस्थति तो यह दिखी कि बाजार आए लोगों में करीब 50 फीसदी लोग बगैर मास्क पहुंच रहे थे और शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रख रहे थे। हालांकि बाजार में कुछ जगह यातायात पुलिस तो थी मगर उनका ध्यान जाम नहीं लगने देने पर ही केंद्रित था। दुकानों पर भीड़ के साथ-साथ लोग बगैर मास्क बेपरवाह घूम रहे थे। ऐसे में बाजारों में उमड़ी भीड़ लापरवाही न बन जाए।
बाजारों की भड़ी, मास्क पर लापरवाही… / Shivpuri News




