शिवपुरी के रन्नौद कस्बे में मां की डांट के बाद एक 16 साल का बालक घर से लापता हो गया। दिनभर की तलाश के बाद जब बालक को सुराग नहीं लगा। तब परिजनों ने पुलिस की मदद मांगी। बालक की तलाश में एक्टिव हुई पुलिस ने सायबर की मदद से बालक खोज निकाला। परिजनों को बालक आधी रात को शिवपुरी शहर में बैठा हुआ मिला। तब कहीं जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली थी।
जानकारी के मुताबिक रन्नौद कस्बे के वार्ड 7 का रहने वाला 16 वर्षीय जफर कुरैशी पुत्र खलील कुरैशी के चाचा हाल ही में हज की धार्मिक यात्रा से बापस लौट कर आए थे। जफर अन्य रिश्तेदारों के साथ चाचा फूलमाला पहनाने जाना चाहता था। लेकिन उसकी मां ने उसे डांट दिया था।
इसी बात से खफा होकर जफर गुरुवार की सुबह घर से निकल गया था। जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा तब परिजनों ने जफर की तलाश की। लेकिन जफर का कोई सुराग नहीं लग रहा था। बता दें कि जफर के पास मोबाइल भी था। लेकिन वह फोन रिसीव भी नहीं कर रहा था। इसके चलते परिजन और घबरा गए थे।
देर रात परिजनों ने जफर के लापता होने की सूचना रन्नौद पुलिस को दी थी। सूचना के बाद पुलिस जफर की तलाश की साथ फोन भी लगाए लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था और ना ही जफर फोन उठा रहा था। बाद में रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द चौहान ने सायबर शाखा से मदद मांगी थी। सायबर टीम ने जफर की लोकेशन शिवपुरी शहर में बताई थी। सटीक लोकेशन मिलने के बाद परिजन ने अपने रिश्तेदारों को भेजा था। यहां जफर उन्हें सुरक्षित बैठा हुआ मिला। तब कहीं जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली थी। जफर ने मां के डांटने की बात कही हैं।

मां की डांट से घर से भागा 16 वर्षीय बालक: रन्नौद पुलिस ने सायबर टीम की मदद से किया बरामद, शहर में अकेला बैठा मिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment