शिवपुरी: गढ़ीवरोद गांव में पंचायत के नल-जल योजना के तहत पानी की सप्लाई करने वाले पंप अटेंडर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के पोस्टमेन ने अपनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी, बेटा-बेटी और एक सहयोगी के साथ उसे बेरहमी से पीटा है। उन्होंने कमरे में बंद कर पहले मारा फिर कुल्हाड़ी से सिर तक फाड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर से सुरवाया पुलिस मौके पर पहुंची और अटेंडर को बचाया। पुलिस ने पोस्टमैन समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
100 रुपए मांगने पर किया जानलेवा हमला
गढ़ीवरोद गांव वाले 24 साल के पवन पुत्र चद्रभान धाकड़ ने बताया कि वह पीएम नलजल योजना के तहत पंप अटेंडर के पद पर गांव में सेवाएं देता था। एक माह पूरा हो जाने पर मंगलवार शाम वह गांव के पोस्टमैन प्रेम कुमार मित्तल के घर पानी की सप्लाई के 100 रुपए लेने पहुंचा था।
प्रेम कुमार मित्तल और उसके बेटे पवन मित्तल, उसकी पत्नी सुनीता मित्तल, बेटी चुटकी मित्तल और उनके एक सहयोगी ब्रजमोहन मोहन गुर्जर ने अपने रसूख के चलते पैसा न देने की बात कहते हुए मारपीट कर दिया। उसे पीटते पीटते कमरे में ले गए और कुल्हाड़ी से सिर में हमला बोल दिया। ग्रामीणों की सूचना पर रात 8 बजे सुरवाया पुलिस पहुंची, तब कहीं उसे बचाया जा सका।
सुरवाया पुलिस ने पोस्टमैन प्रेम कुमार मित्तल, पत्नी सुनीता मित्तल, बेटा पवन, बेटी चुटकी और ब्रज मोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

100 रुपए मांगने पर पंप अटेंडर पर जानलेवा हमला: पोस्टमैन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी, बेटे-बेटी के साथ कमरे में बंद कर पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment